Friday, November 8, 2019

मटर मशरूम सब्जी बनाने कि नई विधि

 



मटर मशरूम की सब्जी एक बहुत ही पोस्टिक और प्रोटीन से भरपूर शब्जी है | मशरूम सर्दियों के दिनों में ज्यादा पायी जाती है | अगर मशरूम और मटर का मेल भी बहुत खूब होता है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे बनाने में हमें ज्यादा से ज्यादा 20-25 मिनट लगता है |वैसे “मटर मशरूम की सब्जी” बनाने कि विधि एक और अपने पुराने पोस्ट में बताई है, ये मटर मशरूम कि सब्जी मैंने दूसरे तरीके से बनायीं है | और मुझे विश्वास है कि आपको ये नई सब्जी रेसिपी बहुत पसंद आएगी |


तो चलिए देखते है मटर मशरूम बनाने की दूसरी विधि:-


मटर मशरूम बनाने की सामग्री:-



  • मशरूम (Mashrum)-150 ग्राम

  • मटर के दाने(boiled pea)- 1 कप

  • प्याज(Choped onion)- 1

  • टमाटर(Tomato) -2 टमाटर

  • तेल(Oil)-4 चम्मच

  • जीरा(Cumin seeds)-1/2 चम्मच

  • अदरक(chopped Ginger): 1/2 इंच 

  • लहसुन(chopped Garlic)- 6-8

  • हरी मिर्च(Choped green chili)-3 पीस

  • धनिया पाउडर(coriander powder)-1 चम्मच

  • जीरा पाउडर(Comin powder) -1/2 चम्मच

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर(Kashmiri red chili)-1/2 चम्मच

  • हल्दी पाउडर(Turmeric) -1/2 चम्मच

  • गरम मसाला(Homemeade Garam masala)-1/2 छोटा चम्मच

  • नमक(Salt)- स्वाद अनुसार

  • कसूरी मेथी(dry Kasuri mithi)-1/2 चम्मच

  • टोमेटो कैचप(Tomato catchup): 2 चम्मच

  • धनिया पत्ता(Coriander Leaf): 1/2 कप


सब्जी बनाने की विधि-



  1. सबसे पहले गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डालें, तेल गरम हो जाने पे उसमे जीरा डालदे

  2.  फिर उसमे कटे हुए अदरक, लहसुन और मिर्च को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने

  3.  फिर उसमे प्याज डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |

  4.  थोड़ी देर बाद उसमे टमाटर डाल दे और नमक डाल कर मिलाये | थोड़ी देर बाद उसमे टमाटर डाल दे और नमक डाल कर मिलाये

  5.  फिर उसे ढक कर 2-3 मिनट तक पकाये |

  6.  अब उसमे सारी मशाले(धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी) डाल दे और फिर कसूरी मेथी को भी हाथ पे माशेलकर डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

  7.  अब उसमे टोमेटो कैचप डाल दे |

  8.    फिर उसमे मटर और धनिया पत्ता को डाल दे और मिलाये |

  9.  फिर उसमे थोड़ा सा पानी डालकर थोड़ी देर भुने |

  10.  फिर उसमे अपने हिसाब से पानी डालकर दे और उसे ढक कर 5 मिनट तक पकाये |

  11.  फिर उसमे मशरूम डाल दे |


 फिर उसमे थोड़ा पानी डालकर मिला दे और उसे फिर से ढककर 4-5 मिनट तक पकाये   और हमारी सब्जी बनकर तैयार हो गयी है


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...