Wednesday, November 27, 2019

महाराष्टï्र की तंदूरी चाय को लेकर पहुंचे लखनवी बाबू अनिल सिंह


अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में चाय पीने का शौक रखने वालों लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, इस महोत्सव में पर्यटकों का स्वाद बढ़ाने के लिए महाराष्टï्र पुणे की तंदूरी चाय लेकर पहुंचे है उत्तर प्रदेश लखनऊ के रहने वाले अनिल सिंह। यह चाय जहां लोगों के स्वाद को बढ़ाएगी वहीं स्वास्थ्य को भी ठीक रखेगी, क्योंकि यह चाय किसी बर्तन में नहीं मिट्टïी के कुल्लड़ में सर्व की जा रही है।

अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में तंदूरी चाय लेकर पहली बार पहुंचे लखनऊ निवासी अनिल सिंह ने स्टाल नम्बर 104 पर तंदूरी चाय रखी है, इस चाय की कीमत 30 रुपए प्रति कप रखी गई है। लखनऊ निवासी अनिल सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि तंदूरी चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले तंदूर को अच्छी तरह गर्म करके उसमें कुल्लड़ को गर्म किया जाता है और इस कुल्लड़ में फिर बनी हुई चाय डाली जाती है और यह चाय कुल्लड़ में उबाले लेती है, इसके पश्चात चाय को मिट्टी के छोटे कुल्लड़ में सर्व किया जाता है। इस चाय को सर्व करने में कुछ खर्चा होता है, जिसके कारण ही एक कप चाय की कीमत 30 रुपए रखी गई है। इस चाय का स्वाद बहुत अलग प्रकार का होता है और यह स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव नहीं डालती है।

उन्होंने कहा कि तंदूरी चाय बनाने का तरीका महाराष्टï्र पुणे के खरारी चौंक से सीखा और इस तरह की चाय सीखकर लखनऊ में लोगों को तंदूरी चाय पिला रहे है। उनकी चाय को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली के प्रगति मैदान में भी खूब पंसद किया और यहां से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के मेले के बारे जानकारी मिली। इस जानकारी के बाद ही उन्होंने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में आने का मन बनाया और पहली बार इस महोत्सव में कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां का माहौल देखकर उनका मन गदगद हो गया है और महोत्सव में पहुंचने के पहले दिन ही उनकी चाय लोगों ने खूब पसंद किया है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...