Tuesday, November 5, 2019

हरियाणवी चौपाल में आरकेएसडी कालेज कैथल के कलाकारों का जलवा, ऑन द स्पाट पेंटिंग में यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम प्रथम


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव २०१9 में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में आरकेएसडी पीजी कालेज कैथल की टीम प्रथम, गर्वनमेंट कालेज जींद की टीम द्वितीय तथा यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि ग्रुप डांस रसिया में गुरू नानक गल्र्स कालेज संतपुरा की टीम प्रथम, गवर्नमेंट कालेज जींद को दूसरा तथा डीएवी कालेज फार गल्र्स यमुनानगर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप सांग हरियाणवी में गवर्नमेंट कालेज फार वूमैन करनाल को प्रथम, डीएवी कालेज फार गल्र्स यमुनानगर को दूसरा तथा भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हरियाणवी फोल्क इंस्टरूमेंटल सोलो में भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र को प्रथम, आरकेएसडी कालेज कैथल को दूसरा, यूटीडी कुरुक्षेत्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वन एक्ट प्ले में आरकेएसडी कालेज कैथल को प्रथम, यूटीडी कुरुक्षेत्र को दूसरा तथा  एसडी कालेज पानीपत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।कविता पाठ प्रतियोगिता में यूटीडी टीम बी को प्रथम, बीएआर जनता कालेज कौल को दूसरा तथा केएम गवर्नमेंट कालेज टीम ए नरवाना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि सांग प्रतियोगिता में आर्य पीजी कालेज पानीपत व एसडी महिला महाविद्यालय को प्रथम तथा डीएन कालेज हिसार व एसडी कालेज पानीपत को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। आन द स्पाट पेंटिंग प्रतियोगिता में यूटीडी कुरुक्षेत्र के सुशील बसु को प्रथम, यूटीडी कुरुक्षेत्र के कर्तव्य को दूसरा तथा बुद्धा कालेज करनाल के अंकित व सोनू को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पेंटिंग प्रदर्शनी प्रतियोगिता में यूटीडी कुरुक्षेत्र को प्रथम, बुद्धा कालेज आफ हायर एजुकेशन करनाल को दूसरा तथा गवर्नमेंट पीजी कालेज अम्बाला कैंट को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में जेवीएमजीआरआर कालेज चरखी दादरी को प्रथम, केएम गवर्नमेंट कालेज नरवाना को दूसरा तथा डीएवी कालेज पुंडरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हरियाणवी फोल्क हैंडीक्राफ्ट में डीएवी कालेज फार गल्र्स यमुनानगर को प्रथम, बीजीडी डीएवी कालेज आफ एजुकेशन फार वूमैन करनाल को दूसरा तथा आईजी महिला महिला महाविद्यालय कैथल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

सारंगी की धुन ने जीता सबका मन

कुरुक्षेत्र, 5 नवम्बर।  रत्नावली महोत्सव के तीसरे दिन हरियाणवी संगीत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता हुई। हरियाणा संस्कृति में संगीत का अपना महत्व है तथा हर तीज-त्यौहार पर गीत-संगीत के रीति-रिवाज हैं। हरियाणवी संगीत में प्रयोग होने वाले यंत्रों का भी अपना अलग महत्व है। प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने हरियाणवी संगीत वाद्य यंत्रों से अपनी प्रस्तुति दी तथा सभी दर्शकों का वाद्य यंत्रों की धुनों से सबका मनोरंजन किया। 

डॉ. आरके सदन में आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल, डीएवी कॉलेज फॉर गल्र्स, यमुनानगर, यूटीडी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज, कुरुक्षेत्र, भगवान परशुराम कॉलेज, कुरुक्षेत्र, पीसीआईएस गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, करनाल, की टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस हरियाणवी संगीत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में सारंगी, हारमोनियम, चिमटा मंजीरा, बैंजो, ढ़ोलक आदि यंत्रों का प्रयोग हुआ।  इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका संजय गुप्ता, सतीश हरियाणवी और डॉ. मुकेश वर्मा ने निभाई। 

 

 

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...