Friday, November 22, 2019

अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र रहेगा हरियाणा पैवेलियन, हस्त शिल्प के माध्यम से संजोया जाएगा सांस्कृतिक इतिहास


कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2019 के अवसर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन व हरियाणवी पांडाल के माध्यम से इस बार अनूठी हरियाणवी संस्कृति पर्यटकों को देखने को मिलेगी। हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन का आयोजन 3 से 8 दिसंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि हरियाणवी पांडाल ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में मुख्य मंच पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी पांडाल के माध्यम से पर्यटकों में हरियाणवी संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2019 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस महोत्सव में हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन पांडाल अपने नये आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणवी पांडाल में इस वर्ष अनेक अनूठे एवं नायाब प्रयोग किए जाएंगे। इस पांडाल में हरियाणवी खानपान के साथ-साथ हरियाणवी कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियां पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा की पगड़ी का इतिहास, हरियाणा का प्राचीन इतिहास हरियाणवी सिक्कों के माध्यम से तथा हरियाणा के लुप्त होते क्राफ्ट को हरियाणवी पांडाल का हिस्सा बनाकर उसे जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि इस पांडाल में हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। इस वर्ष सभी हस्त शिल्पकार हरियाणवी लोक परिधानों में अपनी संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। पर्यटकों के लिए हरियाणवी महिला एवं पुरुष परिधान भी उपलब्ध होंगे ताकि सेल्फी विद हरियाणवी बीर एवं मर्द विशेष रूप से पर्यटकों को आकर्षण का केन्द्र रहेगी। हर रोज पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त लोक कलाकार, सपेरे, सारंगीवादक, हरियाणवी लोकगीत गाती महिलाएं, बंचारी नृत्य भी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा।


 


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...