मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर ओर आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों के राजदूतों से मिल रहे है और अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण भी दे रहे है। इस महोत्सव को लेकर 48 कोस के 41 तीर्थो पर भव्य कार्यक्रम होंगे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्टï्रीय गीता सैमिनार में 15 देशों के शोधार्थी भी पहुंचेंगे। इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मीडिया के सहयोग की निहायत जरुरत होगी।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2019 के इस स्वरुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सपना साकार हो रहा है। कुरुक्षेत्र पावन और ऐतिहासिक धरती है, इस धरा से भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया और इस धरती पर महाराजा हर्षवर्धन, मां भद्रकाली मंदिर, ब्रहमसरोवर, ज्योतिसर और कई दर्शनीय स्थल हरियाणा की संस्कृति और धरोहर को तरोताजा कर रहे है। इस पर्यटन स्थली को ओर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने ब्रहमसरोवर पर सुबह की आरती शुरु करने का सुझाव देते हुए कहा कि इस पर्यटन स्थली को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है, ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरुप स्थापित किया जाएगा और भव्य लाईट एंड सांउड शो को शुरु कर दिया गया है, इसके अलावा ब्रहमसरोवर पर 16 करोड़ की लागत से मल्टी मीडिया प्रोजैक्ट स्थापित किया जाएगा। इस कुरुक्षेत्र 48 कोस के 50 तीर्थो के जीर्णोद्घार पर सरकार बजट खर्च कर रही है। इस पर्यटन स्थली को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए मीडिया का हमेशा सहयोग रहा है और आगे भी रहेगा।