Wednesday, November 27, 2019

आस्ट्रेलिया में भी मार्च 2020 में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में बनी है अब कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के कारण पूरी दुनिया में पहचान बना चुका है। इसलिए सरकार की तरफ से आस्ट्रेलिया में भी मार्च 2020 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं कनाडा में भी शीघ्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सरकार के प्रयासों से मारीशस और इंग्लैंड में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। अहम पहलू यह है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में गीता सेमीनार में 15 देशों के शोधार्थी और विद्वानजन शिरकत करने जा रहे हैं।


विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का स्वरूप पिछले चार सालों से लगातार बड़ा स्वरूप ले रहा है। जहां गत वर्ष गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में 40 लाख लोगों ने शिरकत की, वहीं जिला मुख्यालयों पर भी तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं मारीशस और इंग्लैंड के लंदन में भी गीता महोत्सव का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ अब आस्ट्रेलिया में मार्च 2020 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद कनाडा में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार बातचीत कर रहे है। इस महोत्सव का आयोजन अन्य देशों में भी किए जाने की योजना है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...