Thursday, October 24, 2019

हरियाणा चुनाव नतीजे / भाजपा बहुमत से पीछे, कांग्रेस पिछली बार से बेहतर; इनेलो को बड़ा नुकसान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 43 सीटें पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है। जजपा 8 सीटों पर आगे है। भाजपा की तरफ से पहली बार चुनाव लड़ रहीं रेसलर बबीता फोगाट चरखी दादरी सीट से आगे चल रही हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट से 12,600 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की तरफ से रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल सीट से आगे चल रहे हैं। जजपा के दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से आगे हैं। 


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...