Monday, September 30, 2019

विधानसभा चुनाव / भाजपा की पहली सूची जारी ,78 उम्मीदवारों के नाम घोषित

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सीएम मनोहर लाल करनाल और हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बरला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे।


अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त सोनीपत जिले के बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पेहवा और  अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी।


बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला मौजूद रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के लिए 54 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाकी सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।




भाजपा कोई रिस्‍क लेने के मूड में नहीं, मंत्रियों व सांसदों को साथ लेकर चलने का मोदी मंत्र


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...